कार की चपेट में आने से दादी की मौत, पोती गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 10:04 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): सैक्टर-24/37 की विभाजित सड़क पार करते समय एक महिला और उसकी पोती एक लग्जरी कार की चपेट में आ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने दादी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पोती की हालत बिगड़ते देख डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। 

 

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका की पहचान सैक्टर-24 में रहने वाली सीता देवी (55) के तौर पर हुई है। घायल युवती की सलोनी (16) के तौर पर हुई है। पुलिस ने कार चालक सैक्टर-40 निवासी विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया। 

 

शुक्रवार दोपहर सीता देवी अपनी पोती सलोनी को स्कूल से लेने के बाद पैदल ही घर की तरफ लौट रही थी। दोनों सैक्टर-37 और 24 की विभाजित सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक फॉच्र्यूनर गाड़ी ने दोनों को चपेट में ले लिया। दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गईं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News