पंजाब के गवर्नर प्रेजेंटेशन में देखेंगे चंडीगढ़ की पहली झलक
punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2016 - 05:58 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के गवर्नर यूटी चंडीगढ़ के नए एडमिनिस्ट्रेटर वी.पी. सिंह बदनौर सोमवार 22 अगस्त को पंजाब राजभवन में पहुंचेंगे। वहां उन्हें प्रेजेंटेशन के जरिये प्रशासन की तरफ से शहर में चल रहे काम दिखाए जाएंगे और शहर के कुछ एरिया को लेकर वीडियो और फोटोग्राफ्स भी दिखाए जाएंगे। उनके रिश्तेदार और फ्रेंड्स उनसे पहले ही रविवार पहुँच जाएंगे। नए एडमिनिस्ट्रेटर के स्वागत के लिए पंजाब गवर्नर हाउस को फूलों और लाइटिंग से सजाया जा रहा हैं। पंजाब राजभवन में शनिवार से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई कमरों को फूलों से सजाया जा रहा है। राजभवन में लाइटिंग की जा रही है।