जल्द भरी जाएंगी सरकारी स्कूलों में खाली 10 हैड्स की पोस्ट

Monday, Apr 16, 2018 - 12:09 PM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी स्कूलों में खाली पड़ी हैड्स की दस पोस्टों को भरने के लिए योग्य शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा कुल 30 शिक्षकों के नाम जारी किए गए हैं। इसमें 12 लैंग्वेज के शिक्षक हैं, जिनमें से 4 हैड्स चुने जाएंगे, जबकि 18 अन्य विषयों के शिक्षक हैं, जिनमें से छह हैड्स का चुनाव किया जाएगा। 

बता दें कि लिस्ट में ऐसे शिक्षकों के भी नाम हैं, जो स्कूलों में ऑफिशिएटिंग हैड्स के तौर पर कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग द्वारा 20 अप्रैल तक इस लिस्ट पर आब्जैक्शन मांगे गए हैं। यू.टी. कैडर एजुकेशनल यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज के अनुसार शिक्षा विभाग ने पहले ही 18 शिक्षकों को ऑफिशिएटिंग हैड की जिम्मेदारी दे रखी है। 

ऐसे में यदि शिक्षा विभाग 18 में 10 को प्रोमोट कर बाकी आठ को दोबारा ऑफिशिएटिंग से शिक्षक बनाता है तो उनका मनोबल गिरेगा। यदि शिक्षा विभाग ऐसा करता है तो इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही ही कही जाएगी, क्योंकि यदि शिक्षा विभाग समय पर डी.पी.सी. कर देता तो आज शिक्षकों को यह दिन नहीं देखना पड़ता। 

एक बात यह भी है कि शिक्षा विभाग 8 हैड्स पंजाब और हरियाणा से डैपुटेशन पर बुला रहा है । यूनियन का मानना है कि शिक्षा विभाग को प्रिंसिपल और हैडस को डैपुटेशन पर बुलाने की कोई जरूरत नहीं है।

किस विषय के कितने शिक्षक हैड्स की लिस्ट में
विषय                       कुल शिक्षक
साइंस नॉन मैडीकल    7
साइंस मैडीकल           1
एस.एस.टी.               4
म्यूजिक                    1
फाइन आर्ट                2
विषय                     कुल शिक्षक
योग                          1
मैथ्स                         2 
संस्कृत                      8
हिंदी                          2
पंजाबी                       2

Punjab Kesari

Advertising