अस्थाई स्कूलों को एक साल की एक्सटेंशन देकर सरकार ने बचाया छह लाख बच्चों का भविष्य

Sunday, Jan 23, 2022 - 05:54 PM (IST)

चंडीगढ़। (अविनाश पांडेय) हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने अस्थाई स्कूलों को एक साल की एक्सटेंशन दिए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर का आभार व्यक्त किया है।संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि प्रदेश में 3200 अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल हैं, जिनकी मान्यता सरकार व विभाग की ओर से पिछले 15 से 20 वर्षों से बढ़ाई जा रही है। इन स्कूलों में अब 1338 स्कूल स्थाई मान्यता से बच गए हैं, जिनमें पहलीसे 12वीं तक छह लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

 

अकेले दसवीं व 12वीं की बोर्ड कक्षाओं में 80 हजार बच्चे हैं जो अभी तक स्कूलों को एक्सटेंशन न मिलने के कारण बोर्ड फार्म भरने से वंचित रह गए थे। अब सरकार ने इन स्कूलों को एक्सटेंशन देकर इन बच्चों का भविष्य खराब होने से बचा लिया है, जो एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि स्थाई मान्यता से वंचित स्कूल करीब 20 साल पहले बने थे। उनके आस पास लोगों ने मकान बना लिए हैं। ऐसे में ये स्कूल जमीन की शर्तें पूरी करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि ये अस्थाई स्कूल गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम कर रहे हैं।

Avinash Pandey

Advertising