सरकारी संपत्ति का हो रहा नुक्सान, कौन करेगा भरपाई

Monday, Mar 12, 2018 - 11:26 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-10 में बने चौक पर आए दिन कोई न कोई वाहन टकराता है। जिससे चौक का नुक्सान होता है और कई बार वाहन चालक की जान जाने से बच जाती है। शहर के अंदर कई वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहनों को चलाते हैं। जिससे अक्सर यह हादसे होते हैं। सैक्टर-16 का चौक भी गाड़ी के टकराने के बाद टूटा है। 

 

सैक्टर-8 व 9 की डिवाइडिंग पर लगी स्ट्रीट लाइट के खंभा भी एक्सीडैंट के कारण टूटा पड़ा है। जिसे सड़क के किनारे रखा है। प्रशासन संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। वहीं नगर निगम के ई.ओ. ओ.पी. सिहाग ने कहा कि एक्सीडैंट के बद सड़क व  चौराहों को नुक्सान पहुंचाने वालों के खिलाफ जल्द ही पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व जुर्माना लगाया जाएगा।
 

Advertising