CTU में करें सरकारी नौकरी, महिलाओं के लिए है खास मौका...

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2015 - 05:03 PM (IST)

चंडीगढ़ : सीटीयू में सरकारी नौकरी करने की चाह रखते है तो तैयार रहें। यूटी प्रशासन जल्द ड्राइवर और कंडक्टर की भर्तियां करने जा रहा है। इसके लिए महिलाओं को खास मौका दिया जाएगा। इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत कोटे के साथ अगले माह निकलने वाली है बंपर वैकेंसी। दरअसल जनवरी में 100 सीटों पर कंडक्टर की भर्ती निकाली जाएगी। इसमें 33 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इन पदों पर 12वीं पास और 18 से 25 साल के युवक और युवतियां इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

यूटी प्रशासन ने सीटीयू में कंडक्टर और ड्राइवर की भारी कमी को देखते हुए यह भर्तियां निकाली हैं। यूटी प्रशासन ने सीटीयू में ड्राइवर के 114 स्थायी पदों के लिए अक्टूबर में ही विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए भर्ती मार्च तक की जाएगी। वहीं कंडक्टर के लिए 100 पोस्टों पर जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके लिए भी लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह भर्ती भी मार्च तक कर ली जाएगी। 

सीटीयू में अब कंडक्टर की भर्ती में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित कर दी जाएंगी। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस प्रपोजल को प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के पास भेजा गया था। इस पर प्रशासक ने मंजूरी दे दी है। साथ ही इस संबंध में अमित तलवार, निदेशक, सीटीयू ने बताया कि कंडक्टर भर्ती में महिलाओं के लिए 33 फीसदी कोटा निर्धारित कर दिया गया है। जनवरी में कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News