शहीद नायब सूबेदार परविंद्र के पारिवारिक सदस्य को नौकरी और एक्स-ग्रेशिया देने का ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 08:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने 22 पंजाब रेजीमैंट के शहीद नायब सूबेदार परविंद्र सिंह के पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख एक्स-ग्रेशिया मुआवजा देने का ऐलान किया। जिक्रयोग्य है कि नियंत्रण रेखा के नजदीक बटालिक सैक्टर (लेह) के ऊंचाई वाले क्षेत्र में ड्यूटी दौरान परविंद्र सिंह की जान चली गई।

 

जूनियर कमिश्न्ड अफसर अपने पीछे पिता, पत्नी और 11 एवं 13 साल की उम्र के दो पुत्र छोड़ गए हैं। परिवार के साथ हमदर्दी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग और सहायता दी जाएगी। शहीद परविंद्र की मृतक देह 28 फरवरी को जगराओं में पैतृक स्थान में पहुंचेगी और इसी दिन अंतिम संस्कार किया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Taranjeet Singh

Related News