सरकार ने 25 लाख देने की घोषणा तो की मगर मिला कुछ नहीं : हरजीत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 01:41 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन यादव): राज्य सरकार की ओर से बनाई कई नई स्पोर्ट्स नीति से खिलाडिय़ों में काफी उत्साह है। यह कहना है भारतीय अंडर-21 हॉकी टीम के कप्तान हरजीत सिंह का। वह पी.यू.में स्पोर्ट्स मीट के दौरान खिलाडिय़ों की हौसलाफजाई के लिए पंहुचे थे। 

 

उन्होंने कहा कि पहले पंजाब सरकार ने हॉकी खिलाड़ी को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन यह राशि अभी तक खिलाडिय़ों को नहीं मिल सकी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो नई स्पोर्ट्स नीति बनाई गई है। उससे खिलाडिय़ों को काफी फायदा होगा। इससे खिलाडिय़ों की आॢथक स्थिति में भी सुधार होगा।

 

सीनियर वर्ड कप तथा ओलिम्पिक की कर रहे तैयारी
हरजीत सिंह ने कहा कि भले ही इन दिनो भारतीय कैंप में शामिल नही हैं, लेकिन पहले कैंप में मिले अनुभव व उसके नियमों को फालो करने के लिए तैयार हैं और उसी आधार पर सुरजीत हॉकी अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं।उनका फोकस सीनियर वल्र्ड कप के लिए टीम में अपनी दावेदारी पेश करना है। साथ ही वह टोक्यो में 2020 में होने वाले ओङ्क्षलपिक के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। वह रोजाना 6 घंटे अभ्यास कर रहे हैं।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News