गुड न्यूज़ : पी.जी.आई फार्मेसी में मई से भारी छूट, मिलेंगी बेहद सस्ती दवाइयां

Sunday, Mar 05, 2017 - 01:43 PM (IST)

चंडीगढ़ : देश के बड़े मेडिकल संस्थानों में एक पी.जी.आई में अब मई से शहर की सबसे सस्ती दवाएं और सर्जिकल सामान मिलने लगेगा। पी.जी.आई की अपनी फार्मेसी की मदद से सस्ती दवाओं के लिए फार्मेसी शुरू हो जाएगी। जिसके बाद पी.जी.अाई में मरीजों को बाजार से लगभग 70 परसेंट कम रेट पर दवाएं अौर सर्जरी का सामान मिलेगा। फार्मेसी को बनाने का काम शुरू हो चुका है। एम्स और जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन पुडुचेरी की तरह अपनी फार्मेसी शुरू करने वाला पी.जी.आई तीसरा संस्थान होगा। ये फार्मेसी मरीजों को 70% तक डिस्काउंट देगी।

Advertising