गोल्फ क्लब का गेट सवालों के घेरे में, टैंडर होगा रद्द

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2017 - 12:14 PM (IST)

मोहाली(नियामियांं) : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के फेज-11 में ग्माडा द्वारा बनाए गए ड्रीम प्रोजैक्ट गोल्फ क्लब का बनने वाला सजावटी गेट सवालों के घेरे में आ गया है। यह सजावटी गेट ग्माडा द्वारा 45 लाख रुपए की लागत से स्थापित किया जाना था जिसके लिए ग्माडा ने भटिंडा की वैश कंस्ट्रक्शन कंपनी को जुलाई 2014 को टैंडर जारी किया था। गोल्फ मैदान के इस सजावटी ढांचे और बड़े आकार की स्टील के साथ बनने वाली 5 गोल्फ गेंद के डिजाइन का आकार बनाया जाना था। 

 

उक्त कंपनी द्वारा यह सारा सामान चीन से मंगवा कर यहां स्थापित करना था परंतु तीन साल का समय गुजर जाने के बावजूद भी यह काम मुकम्मल नहीं हो सका जिस करके ग्माडा अधिकारी इस टैंडर को खत्म करन जा रहे हैं।जिक्रयोग है कि इस मामले को लेकर उत्तम कुमार नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने ग्माडा के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखकर बताया था कि जिस कंपनी को यह टैंडर अलॉट किया गया है 

 

कंपनी सामान चीन से मंगवाने की बजाय स्थानीय फैक्टरी में 5 लाख रुपए में करवा रही तैयार
वह कंपनी सामान चीन से मंगवाने की जगह एक स्थानीय फैैक्टरी में 5 लाख रुपए में तैयार करवा रही है। ऐसा करके ग्माडा को 40 लाख रुपए का चूना लगाया जा रहा है। उत्तम कुमार ने गेट की सजावट के लिए बनाए जाने वाले ढांचों के टैंडर को रद्द करने की मांग की थी। 

 

ग्माडा द्वारा वैश कंपनी को जारी किए गए टैंडर में स्पष्ट लिखा गया है कि स्टेनलैस स्टील से बनाए जाने वाले इस ढांचे में एक बड़ी और चार औसतन छोटी स्टील की बड़े आकार वाली गेंद का पूरा सामान स्टेनलैस स्टील से बने, मिरर पॉलिश हुई हो और जिन पर तिकोने आकार की प्लेटे लगीं हों। टैंडर में इन बड़े आकार की गेंद के साथ जुड़ी ओर शर्तों भी टैंडर में लिखी हुई हैं। ग्माडा अधिकारियों द्वारा इस काम पर होने वाली लागत का अंदाजा चीन से लाए जाने वाले सामान के आधार पर ही तय हुआ था। 

 

ग्माडा ने भटिंडा की कंपनी को 2014 में दिया था काम :
इस संबंधित संपर्क करने पर ग्माडा के एक्सियन नवीन कम्बोज ने कहा कि ग्माडा ने भटिंडा की एक कंपनी को यह काम 2014 में दिया था परन्तु तय समय में काम मुकम्मल न होने पर एक बार कंपनी को 5 प्रतिशत जुर्माना भी किया गया था। उन्होंने कहा कि समय पर काम मुकम्मल न होने के कारण ग्माडा ने इस टैंडर को रद्द करने का फैसला किया है। संपर्क करने पर ग्माडा के मुख्य प्रशासक रवि भक्त ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। वह इस मामले की जांच करवाएंगे और इस संबंधित कानून अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News