VP बदनौर ने जादूगर OP शर्मा को स्वर्ण मुकुट पहना किया सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 10:41 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : शनिवार को नीलम थियेटर में चल रहे जादूगर ओ. पी. शर्मा के 75वें यानी डायमंड जुबली शो में पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गर्वनर वी.पी. सिंह बदनौर बतौर मुख्य अतिथि शो देखने पहुंचे। इस मौके पर साथ परिजन भी मौजूद रहे। 

बदनौर ने ओ.पी.शर्मा को स्वर्ण मुकुट पहना कर समान्नित किया। समाज में फैले अन्धविश्वास को समाप्त करने के अभियान पर निकले जादूगर ने जादू के क्षेत्र में नित नए प्रयोग करके अपने हैरतअंगेज जादुई करिश्मो से पूरे विश्व में नाम रोशन किया है। 

शनिवार को ओ.पी. शर्मा का 38,062 वा शो था, जबकि चंडीगढ़ में यह उनका 75वां शो था। बदनौर ने ओ.पी. शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के जादूगर की ब्रदरहुड जादूगर संस्था द्वारा प्रदान किया गया सोने का मुकुट पहना कर सम्मानित किया। 

जादूगर ने कहा कि गवर्नर ने जैसे प्रदेश के लोगों को अनेक सुविधाएं प्रदान कर उनके दिलों पर जादू किया है, उसी प्रकार शर्मा भी जादू के माध्यम से लोगों का दिल जितने का प्रयास कर रहे है। गवर्नर ने कहा कि मनोरंजन के नए साधन आ गए हैं, जिससे इस कला की ओर लोगों का रुझान घट रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News