मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने चोरी

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 08:12 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील) : चोरों ने मलोया कालोनी में मकान का ताला तोड़कर सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। मलोया निवासी आकाश चंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आकाश चंद्र ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। 

 

9 फरवरी को वह घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से 20 ग्राम सोने के गहने, 500 ग्राम चांदी के गहने, लैपटॉप, एल.सी.डी. और 45 हजार नकदी ले गए थे। मलोया थाना पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।



                            


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News