MCM-36 की गर्ल्स ने जीते 4 स्वर्ण और 4 रजत

Wednesday, Oct 31, 2018 - 12:59 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : एम.सी.एम. डी.ए.वी. कॉलेज फॉर वूमैन-36 की छात्राओं ने हाल ही में आयोजित विभिन्न पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर-कॉलेज प्रतियोगिताओं में जीत का परचम लहराया। कॉलेज की जिम्नास्टिक टीम ने पी.यू. आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में 4 स्वर्ण और 4 रजत पदकों को जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। एम.सी.एम. की छात्रा अंकिता बैद्या ने इसी श्रेणी में  सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट का खिताब हासिल किया। 

पी.यू. इंटर-कॉलेज रिद्धमिक जिम्नास्टिक और टेबल टैनिस चैम्पियनशिप में एम.सी.एम. ने दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज के एन.सी.सी. (नवल विंग) की कैडेट रविना ने अखिल भारतीय नौ सैनिक कैंप 2018-19 के दौरान शूटिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। रवीना को समूह कमांडर, एन.सी.सी., चंडीगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया। 

कॉलेज की प्रिंसिपल डा. निशा भार्गव ने एम.सी.एम. की उपलब्धियों का विशेषतया उल्लेख करते हुए रेखांकित किया कि स्पोर्ट्स में एम.सी.एम. ने पी.यू. वुमेंस जनरल स्पोर्ट्स एफिशिएंसी शील्ड को अपने 50 वर्षों के अतित्व में 38 बार जीतकर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।  

Priyanka rana

Advertising