ड्रैगन बोट और रोइंग में SSB ने जीता गोल्ड, हरियाणा रहा थर्ड

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 02:20 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : 7वीं सीनियर नैशनल क्याकिंग व कैनोइंग चैम्पियनशिप (पारंपरिक नाव रेस, केनो पोलो और कैनो मैराथन) के आखिरी दिन एस.एस.बी. ने सुखना लेक पर दो स्वर्ण पदक जीते। यहां 2000 मीटर मिश्रित ड्रैगन बोट इवैंट के फाइनल में एस.एस.बी. टीम शीर्ष पर रही। 

मध्य प्रदेश दूसरे, हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं फैडरेशन कप स्पर्धा में एस.एस.बी. की पुरुष टीम ने 200 मीटर रोइंग रेस में स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा व दिल्ली की टीम तीसरे स्थान रही। 

संत सीचेवाल ने विजेताओं को किया सम्मानित :
 चैम्पियनशिप का समापन समारोह पंजाब विश्वविद्यालय के स्वीमिंग पूल में शाम को कैनोइंग पोलो मैच के पूरा होने के बाद आयोजित किया गया। समारोह में संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। 

इस मौके पर प्रशांत कुशवाह, महासचिव आई.के.सी.ए., वशिष्ठ कुमार गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष एच.के.सी.ए.,पवन दहिया अध्यक्ष, पंजाब विश्वविद्यालय और अध्यक्ष सी.के.सी.ए. के खेल निदेशक परमिंदर सिंह मौजूद रहे। 

चंडीगढ़ चौथे स्थान पर :
200 मीटर रोइंग रेस में चंडीगढ़ को चौथा स्थान मिला। हरियाणा और पंजाब संयुक्त तौर पर पांचवें स्थान पर रहे। मणिपुर और उत्तराखंड क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहे। केनो पोलो इवैंट के पुरुष और महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम विजेता रही। पुरुष वर्ग में चंडीगढ़ दूसरे और महिला वर्ग में हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News