बस में महिला के हाथ से सोने के कंगन किए चोरी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2016 - 07:30 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : बलटाना की रहने वाली अशोक कुमारी ने पुलिस को शिकायत दी है कि बस में भीड़ के चलते 2 संदिग्ध महिलाओं ने उसके हाथ में पहने हुए 2 सोने के कंगन चोरी कर लिए है। पुलिस ने अशोक कुमारी के शिकायत पर 2 अज्ञात आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

जानकारी के अनुसार अशोक कुमारी सोमवार सुबह अपने पति के साथ सैक्टर-16 अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंची थी। उपचार करवाए जाने के बाद जैसे ही वह यहां सैक्टर-10 बस स्टॉप से बस में सवार होकर घर की तरफ जाने लगी। इस दौरान बस में भीड़ होने के चलते उसके साथ 2 महिलाओं ने बेहद धक्कामुक्की की थी। लेकिन बस में कुछ दूर जाने के बाद जब अशोक ने देखा की उसके हाथों में पहने हुए उसके 2 सोने के कंगन गायब हैं। तो उसने अपने पति को बताया की बस में उसके साथ चढऩे वाली 2 महिलाओं पर उसे संदेह है की उन्होंने धक्कामुक्की के दौरान उसके हाथ से कंगन चोरी किए है जैसे ही बस के रूकने के बाद उन्होंने पूरी बस में उन दोनों महिलाओं की तलाश की तो वे महिलाए बस से पहले ही उतर चुकी थी। अशोक ने सैक्टर-3 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है की उसे बस में उसके साथ चढऩे वाली 2 महिलाओं पर शक है। जिनकी उम्र करीबन 40 से 50 साल की थी। 

 

गौरतलब है की करीब 1 साल पहले इसी तरह से इसी बस स्टॉप पर पहले भी 2 महिलाओं ने 1 महिला के कंगन चोरी कर लिए थे जिन्हें बाद में बस में से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News