GMSH -16 में बनेगा 10 बैड का ICU

Thursday, Feb 09, 2017 - 08:35 AM (IST)

चंडीगढ़(रवि) : जी.एम.एस.एच.-16 अस्पताल में जल्द ही इंटैसिव केयर यूनिट (आई.सी.यू.) बनने जा रहा है। नए बनाए जाए जा रहे इस आई.सी.यू. में मरीजों के लिए फिलहाल 6 बैड की व्यवस्था की जाएगी लेकिन जल्द 4 बैड बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जाएगा। हैल्थ विभाग की मानें तो अगले 3 या 4 महीनों में आई.सी.यू. बनकर तैयार हो जाएगा।

 

अभी तक जी.एम.एस.एच.32 में जिन मरीजों को आई.सी.यू. की जरूरत होती थी, उन्हें जी.एम.एस.एच.-32 या पी.जी.आई. रैफर किया जाता था। हैल्थ डायरैक्टर डा. कश्यप की मानें तो निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से दूसरे अस्पतालों से भी बोझ कम होगा। 

 

जी.एम.सी.एच. के पास फंड की कमी :
सैक्टर-53 में बन रहे जी.एम.सी.एच. के ट्रामा सैंटर को इन दिनों फंड की कमी आ रही है। सूत्रों की माने तो अधिकारियों ने यू.टी. प्रशासन से इसके बारे में बात की है। फंड की कमी से इसके निर्माण कार्य में देरी हो रही है। फिलहाल में ट्रामा सैंटर की जमीन पर बाऊंड्री बना दी गई। इसी जमीन पर स्पोर्ट्स एंड इंजरी सैंटर का भी निर्माण होगा। 

Advertising