GMCH -32 तीन महीने से अकाऊंट में नहीं आ रहा कर्मियों का PF

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 01:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): जी.एम.सी.एच. सैक्टर-32 अस्पताल के 2500 से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का पी.एफ. पिछले 3 महीनों से उनके अकाऊंट में जमा नहीं हो रहा है। सुत्रों की माने तो नंवबर के बाद से उनका पी.एफ. सैलरी से कट तो रहा है लेकिन रुपए पी.एफ. अकाऊंट में जमा नहीं हो रहा है। अस्पताल में फिलहाल 2500 से ज्यादा कर्मी जिसमें सफाई कर्मी, पैरामैडीकल स्टाफ, कं यूटर ऑप्रेटर, टैक्रीशियन शामिल है। इन सभी कर्मियों की सैलरी में से 12 प्रतिशत रुपए हर महीने कटते हैं लेकिन कॉन्ट्रैक्टर का ठेका नवम्बर में खत्म में हो रहा है जिसे रिन्यू भी नहीं करवाया गया है। वहीं पी.एफ. का पैसा उनके अकाऊंट में जमा नहीं हो रहा है। कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की माने तो वह पी.एफ. ऑफिस में जाकर भी पता कर चुके हैं। जहां उन्हें बताया गया कि नवम्बर के बाद उनके अकाऊंट में कोई रुपए जमा नहीं हुए है। इसकी शिकायत कर्मियों ने जी.एम.सी.एच. डायरैक्टर डा. अतुल सचदेव को भी की है। उन्होंने मामले की जांच की बात कही है। 

 

कॉन्ट्रैक्टर पर पहले भी लग चुके हैं आरोप 
यह पहला मौका नहीं है जब जी.एम.सी.एच. में कार्यरत केशव सिक्योरिटी पर इस तरह के आरोप लगे हो। मनमाने ढंग से कर्मियों की भर्ती व पैसे लेकर काम देने का आरोप भी कंपनी पर लग चुका है। सूत्रों की माने तो कॉन्ट्रैक्टर का ठेका भी कई महीनों से खत्म हो चुका है, जिसके बावजूद काम जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News