दुष्यंत चौटाला पर झूठा आरोप लगाने वाले नेताओं के खिलाफ लीगल एक्शन की तैयारी में जजपा
punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 07:44 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि बहुत सारे हमारे विरोधी नेता साजिश के तहत शराब, रजिस्ट्री, धान आदि में कथित घोटाले का जिक्र करते हुए जजपा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर झूठे आरोप लगाते हैं। उन्होंने भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह, झूठे आरोप लगाने वाले इनैलो व अन्य नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे आरोप से संबंधित एक सप्ताह में कोई प्रमाण जनता के समक्ष रखें अन्यथा जजपा उन पर कानूनी कदम उठाने पर विचार करेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हम चौ. देवीलाल के परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं और हमारे परिवार के सदस्यों को बदनाम करने के लिए विरोधी नेता शुरू से आरोप लगाते आ रहे है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जाट आरक्षण के दौरान भी कई लोगों ने उन पर और दुष्यंत चौटाला पर झूठे आरोप लगाए थे लेकिन बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी और ऐसा ही हश्र इन नेताओं का होगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हम पर आरोप लगाने वाले जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हंै और इन नेताओं के बाज न आने पर अदालत एक्शन लेगी। दिग्विजय चौटाला मंगलवार को चंडीगढ़ में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
बीरेंद्र सिंह से पूछ कर जजपा-बी.जे.पी. का गठबंधन नहीं हुआ
भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह द्वारा बी.जे.पी.-जजपा गठबंधन पर दिए बयान पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह मामला बी.जे.पी. से संबंधित है और बी.जे.पी. ही इसे देखेगी। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने सोनिया गांधी व अन्य कांग्रेसी नेताओं की तारीफ की है और केंद्र सरकार के कार्यों की आलोचना की है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह इस कार्यक्रम को गैर-राजनीतिक बता रहे थे लेकिन कार्यक्रम में केवल दुष्यंत चौटाला को टारगेट किया गया। उन्होंने कहा कि आज विरोधी नेता मिलकर साजिश के तहत केवल दुष्यंत चौटाला को टारगेट करते हैं। इसका मतलब सब विरोधी नेता दुष्यंत चौटाला से डरे हुए हैं। जैसे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सारे विरोधी नेता एकजुट हैं, वैसे ही हरियाणा में दुष्यंत चौटाला के खिलाफ विरोधी नेता हैं लेकिन आज देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ और प्रदेश की जनता डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला के साथ खड़ी है। एक सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह से पूछ कर जजपा-बी.जे.पी. का गठबंधन नहीं हुआ है और आगे गठबंधन पर क्या फैसला होगा, वो भी उनसे पूछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जजपा एन.डी.ए. का हिस्सा है और आज प्रदेश की गठबंधन सरकार जनहित में मजबूती के साथ काम कर रही है। राजस्थान चुनाव के संबंध में दिग्विजय ने कहा कि जजपा राजस्थान में चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है और एन.डी.ए. का हिस्सा होने के नाते जजपा का प्रयास रहेगा कि चुनाव गठबंधन में लड़ा जाए।
हफ्ते में प्रमाण दें अन्यथा अदालत में होगा सामना : दिग्विजय
जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि बहुत सारे हमारे विरोधी नेता साजिश के तहत शराब, रजिस्ट्री, धान आदि में कथित घोटाले का जिक्र करते हुए जजपा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर झूठे आरोप लगाते हैं। उन्होंने भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह, झूठे आरोप लगाने वाले इनैलो व अन्य नेताओं को चुनौती दी कि वे आरोप से संबंधित एक सप्ताह में कोई प्रमाण जनता के समक्ष रखें अन्यथा जजपा उन पर कानूनी कदम उठाने पर विचार करेगी। दिग्विजय ने कहा कि हम चौ. देवीलाल के परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं और हमारे परिवार के सदस्यों को बदनाम करने के लिए विरोधी नेता शुरू से आरोप लगाते आ रहे हैं। अब तक हम खामोश थे लेकिन इसे कोई कमजोरी न समझे। जाट आरक्षण के दौरान भी कई लोगों ने उन पर और दुष्यंत चौटाला पर झूठे आरोप लगाए थे लेकिन बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी और ऐसा ही हश्र इन नेताओं का होगा। दिग्विजय ने कहा कि हम पर आरोप लगाने वाले जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं और इन नेताओं के बाज न आने पर अदालत एक्शन लेगी। दिग्विजय चौटाला मंगलवार को चंडीगढ़ में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह द्वारा बी.जे.पी.-जजपा गठबंधन पर दिए बयान पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह मामला बी.जे.पी. से संबंधित है और बी.जे.पी. ही इसे देखेगी। राजस्थान चुनाव के संबंध में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा राजस्थान में चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है और एन.डी.ए. का हिस्सा होने के नाते जजपा का प्रयास रहेगा कि चुनाव गठबंधन में लड़ा जाए।