संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी युवती ने पी.जी.आई. में तोड़ा दम

Tuesday, Sep 03, 2019 - 01:59 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): गांव बतौड़ मेंं संदिग्ध हालात में झुलसी युवती की सोमवार को पी.जी.आई. मेंं उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
80 प्रतिशत तक झुलस गई थी

 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बरवाला पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि गांव बतौड़ में कोमल (19) नामक युुवती बुरी तरह से झुलस गई है। उसे पहले पंचकूला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से गंभीर हालत में उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था। 

 

कोमल का शरीर 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। जब पुलिस कोमल के बयान दर्ज करने के लिए पी.जी.आई. पहुुंची तो वह बयान देने की हालत में नहीं थी। सोमवर दोपहर 1 बजे पुलिस को सूचना मिली की कोमल की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

 

फोन कर तंग करने के बारे में बताया था  
पुलिस ने कोमल के पिता को सूचना दी। कोमल के पिता सुखबीर ने बताया कि कोमल और गांव बतौड़ निवासी रविंद्र की शादी 6 महीने पहले तय हुई थी। रविंद्र के पिता और उसकी दहेज को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद कोमल और रविंद्र ने लव मैरिज कर ली थी। 

 

15 दिन पहले कोमल का उसके पिता को फोन आया था कि उसे ससुराल वाले दहेज के लिए तंग कर रहे हैैं। रविवार को जब कोमल आग में झुलस गई थी तो भी ससुराल वालों ने सुखबीर को सूचना नहीं दी। सुखबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी को ससुराल वालों ने तेल डालकर जलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरैंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं, जिन्हें लैब मेंं भेज दिया गया।

pooja verma

Advertising