धनास मिल्क कॉलोनी गैस लीक होने से मचा हड़कंप

Wednesday, May 13, 2020 - 05:35 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप कुमार) : पी.एन.जी. गैस की पाइप लीक होने से हड़कंप मच गया जिसके बाद उसकी सूचना पुलिस विभाग और दमकल विभाग को दी गैस लीक को होते देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। मौके पर दमकल विभाग और थाना पुलिस ने सारा जायजा लिया, जिसके बाद इसकी सूचना पी.एन.जी गैस पाइपलाइन वालों की थी।   

 

गैस लीकेज की बात सुनकर डी.एस.पी. कृष्ण कुमार एस.डी.एम. नाजुक कुमार और थाना प्रभारी रामरतन शर्मा भी पहुंचे काफी देर तक यह गैस लीक होती रही। कुछ ही देर ही बात पी.एन.जी. गैस कर्मी भी वहां पहुंच गए सबसे पहले उन्होंने पी.एन.जी. गैस पाइपलाइन को बंद किया और अपना काम शुरू कर दिया ।  बतादें कि अगर समय रहते इस लीकेज को नहीं रोका जाता तो कोई ना कोई बड़ा हादसा हो सकता था । गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं घटा । 

pooja verma

Advertising