गैस सिलैंडर फटने से तीन युवक जख्मी

Thursday, Aug 10, 2017 - 11:51 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : मदन पुर गांव में सिलैंडर फटने तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी का अनुसार राखी पर मायके आई दीप घर में शाम का खाना बनाने रसोई में गई। वहां पहले से सिलैंडर लीक हो रहा था। जैसे ही चूल्हे को जलाना चाहा सिलैंडर में आग लग गई। आग लगने से दीप झुलस गई। साथ ही दीप को बचाने आए भाई गुरसीमान और गुरबीर भी जख्मी हो गए। घरवालों न उन्हें सामान्य अस्पताल पंचकूला पहुंचाया। डॉक्टरों न दीप की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पी.जी.आई. रेफर कर दिया।
 

Advertising