मोहाली : एक हफ्ते में उठा लिए जाएंगे कूड़ेदान

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 01:12 PM (IST)

मोहाली(राणा) : शहर में अब आने वाले दिनों में कहीं भी कूड़ा दिखाई नहीं देगा। नगर निगम मोहाली ने शहर में सभी कूड़ेदानों को एक हफ्ते में उठाने के निर्देश दे दिए हैं। जिसके चलते निगम की टीम ने इस पर काम शुरू कर दिया है, इस पर खासतौर पर नजर रखने के लिए निगम ने एक अफसर भी नियुक्त किया है। जो शहर की पूरी रिपोर्ट बनाकर समिट करेगा, इसकी शुरूआत फेज-1 से कर दी गई है।

पहले दी जाएगी चेतावनी, फिर होगी कार्रवाई :
निगम के मुताबिक फेज-1 से सभी कूड़ेदान उठा दिए हैं। इसके बाद अब शहर के अन्य हिस्सों में काम की तैयारी शुरू कर दी है। कूड़ेदान उठाए जाने क बाद अगर कोई शख्स घर के बाहर या फिर अन्य जगह पर कूड़ा गिराता पकड़ा जाता है। तो उस पर एक हजार रूपए का जुर्माना किया जाएगा। उसे वार्निंग भी दी जाएगी अगर वह फिर ऐसा करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ जुर्माने के साथ-साथ कड़ी कारवाई की जाएगी। 

खाद बनाने के साथ काम का सामान बेचा जाएगा :
कुछ दिन पहले ही डी.सी. गिरिश दियालन ने कहा था कि हरे कूड़ेदान में खाने-पीने वाली जो चीजें बच जाती है और जो पदार्थ गल जाते हैं वह गिराएं जाएंगे। और नीले कूड़ेदान में न गलने वाला सामान गिराया जाएगा। उन्होंने कहा था कि गलने वाला कूड़ा गड्ढे बनाकर उसमें गिराया जाएगा। जहां पर कंपोस्ट खाद तैयार होगी। 

नीले रंग के न गलने वाले कूड़े को फिर से उपयोग और न उपयोग में आने कूड़े को अलग-अलग छांटा जाएगा। फिर से उपयोग होने वाले कूडे को कबाडियों को बेचा जाएगा। नगर निगम की ओर से भी इसी दिशा में काम किया जा रहा है। अब निगम की ओर से ही कूड़ा उठाने वाली गाडियां आएगी। जिनमें हरे व नीले रंग के कूड़ेदान होंगे। उनमें अलग-अलग कूड़ा गिराना होगा। 

पशुओं की भी बचेगी जान :
जानकारी के अनुसार अगर निगम की ओर से यह कदम उठाया जाता है तो इससे लावारिस पशुओं की हो रही मौतों पर भी रोक लग जाएगी। क्योंकि लावारिस पशु इन कूड़ेदानों मं पड़े प्लास्टिक व अन्य सामान खा जाते हैं। जो पशु मोहाली की गौशाला में मरे थे उनकी पोस्टमाटम रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ था। पशुओं के पेट से प्लास्टिक व अन्य सामान निकला है।

शहर बनेगा सुंदर व स्वच्छ :
वहीं भाजपा पार्षद अशोक झा ने कहा कि निगम की ओर से जो ये कदम उठाया गया है वह बहुत ही सरहानीय है। इससे शहर को सुंदर बनाने में मदद मिलेगी। घरों से निकाले गए कूड़े से खाद भी बनाई जा सकेगी। इसके अलावा फेज-1 निवासी परमजीत कौर ने कहा कि लोगों को खुद भी साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। निगम ने जुर्माना लगाने का आदेश अच्छी बात है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News