लखनऊ एक्सप्रैस में मिला 5.60 किलो गांजा

Saturday, Jul 24, 2021 - 01:09 AM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप/लल्लन): जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को विशेष चैकिंग अभियान के दौरान लखनऊ एक्सप्रैस में पड़े एक लावारिस बैग में 5.60 किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की। जी.आर.पी. ने अज्ञात के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

 

जी.आर.पी.थाना प्रभारी राजकुमार की अगुवाई में एक टीम शुक्रवार दोपहर को स्टेशन पर विशेष अभियान चला रही थी। टीम ने लखनऊ एक्सप्रैस की जांच की तो एक डिब्बे में लावारिस हालात में पड़ा बैग बरामद हुआ। 5.60 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। 

ashwani

Advertising