जीरकपुर में पुलिस से मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर जोरा काबू

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 08:48 PM (IST)

जीरकपुर,(गुरप्रीत/अश्वनी): ढकोली इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर घायल हो गया। घायल गैंगस्टर की पहचान युवराज सिंह जोरा के रूप में हुई है। गैंगस्टर युवराज सिंह उर्फ जोरा हाल ही में फगवाड़ा में शहीद हुए कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की गोली मारकर हत्या करने में शामिल था। जोरा 9 जनवरी को फिल्लौर से फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मृतक गैंगस्टर यहां एक होटल में छिपा हुआ है। वह दो दिन से यहां एक होटल के कमरा नंबर 105 में छिपा हुआ था।

 

 

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ए.आई.जी. संदीप गोयल और जीरकपुर डी.एस.पी. व ए.जी.टी.एफ. सदस्य बिक्रमजीत सिंह बराड़ इस ऑप्रेशन को लीड कर रहे थे। पुलिस टीम ने होटल को घेर लिया और गैंगस्टर जोरा को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे पुलिस की दो गोलियां लगी। इसके बाद काबू कर लिया गया। उसे चंडीगढ़ के जी.एम.सी.एच. सैक्टर-32 में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस ऑप्रेशन को लीड कर रहे ए.आई.जी. संदीप गोयल पर गैंगस्टर जोरा ने दो गोलियां चलाई। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बाल-बाल बच गए। 

 

 

 

फर्जी आई.डी. से ठहरा था होटल में, डेढ़ घंटे तक चली मुठभेड़ 
रोपड़ रेंज के डी.आई.जी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर जोरा ने रमजान मलिक नाम की फर्जी आई.डी. प्रूफ से होटल में कमरा बुक किया था। पुलिस को इसकी सूचना चार बजे मिली जिसके बाद तत्काल होटल की घेराबंदी कर दी गई। मुठभेड़ करीब डेढ़ घंटे तक चली। गैंगस्टर ने पुलिस पार्टी पर तीन गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि मृतक गैंगस्टर के साथ एक और साथी था, जिसके बारे में अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी केस दर्ज है। पुलिस ने सर्च में दो 32 बोर पिस्टल भी बरामद किए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News