गैंगस्टर बलजीत शहर में दे गया वारदात को अंजाम, पुलिस का पीओ सैल नाकाम

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 11:57 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): चंडीगढ़ पुलिस का पीओ सैल अगर अलर्ट होता तो सैक्टर-63 में मॉडल से रेप न होता। रेप का आरोपी गैंगस्टर बलजीत सिंह चौधरी चंडीगढ़ पुलिस के पीओ सैल को दो केसों में वांटेड है। उस पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के दो मामले सैक्टर-11 थाने में दर्ज हैं। दोनों ही मामलों में जिला अदालत बलजीत सिंह चौधरी को भगौड़ा घोषित कर चुकी है। 

इसके अलावा उसके खिलाफ मोहाली में भी दस से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। हैरानी  यह है कि इतने मामले में वांटेड गैंगस्टर चंडीगढ़ में बेखौफ होकर घूमता रहा। चंडीगढ़ पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सैक्टर 63 में गन प्वाइंट पर रेप के मॉडल करने वाले आरोपी को पकडऩे के लिए चंडीगढ़ पुलिस की टीमें पंजाब में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गैंगस्टर को पकडऩे  के लिए रोपड़, मोहाली और लुधियाना में छापेमारी की, लेकिन पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा सकी।

यह है मामला 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात की यह घटना है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की युवक के साथ मुलाकात क्लब में हुई थी। इसके बाद दोनों में नबंर एक्सचेंज हुए और बात होने लगी। बाद में युवक उसके घर आया रेप करने के बाद फरार हो गया। सैक्टर-49 में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पृष्ठभूमि आपराधिक है और उसके खिलाफ चंडीगढ़ और दूसरे स्थानों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News