बुड़ैल के होटल में नाबालिगा से गैंगरेप

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 11:31 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : 16 साल की नाबालिगा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुराचार, पोक्सो व अन्य बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय निवासी नाबालिगा का जीजा उसे बच्चों की देखभाल करने की बात कहते हुए अपने घर ले गया था। इसके बाद वह उसे लेकर बुडै़ल के एक होटल में पहुंचा। 

यहां कमरे में पहले से ही 4 लोग मौजूद थे। रात के समय चारों ने उससे दुराचार किया। इसके बाद सुबह के समय उसका जीजा कमरे में पहुंचा और उससे दुराचार किया। दुराचार करने के बाद उसका जीजा उसे रामदरबार में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर पर लेकर गया। वहां पर उसके दोस्त ने भी उससे दुराचार किया। इसके बाद नाबालिगा जैसे तैसे अपने घर पहुंची।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News