गैंबलिंग केस : सिटको ने छह कर्मचारियों की होटल पार्क व्यू में की ट्रांसफर

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 08:44 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): सैक्टर-17 स्थित चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरर्पोरेशन (सिटको) के शिवालिक व्यू में हाई प्रोफाइल गैंबलिंग केस के सामने आने के पांच सप्ताह बाद विभाग ने छह कर्मचारियों की ट्रांसफर सैक्टर-24 स्थित पार्क व्यू होटल में कर दी है। इस संबंध में सिटको के मैनेजिंग डायरेक्टर की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। मामले में इन छह कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी।

 

ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों में फ्रंट डेस्क मैनेजर दीपक छिब्बर, सिक्योरिटी इंचार्ज संजय सूद, हाउस कीपिंग सुपरवाइजर नेकराम, रिसेप्शनिस्ट उर्वशी अरोड़ा और फूड एंड बेवरेज से दो कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा सिटको एम.डी. की तरफ से इन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया है, जिसका जवाब आना बाकी है। सिटको एम.डी. जितेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों की ट्रांसफर कर दी है। 

 

इस केस में होटल की छवि खराब हुई है, इसलिए लापरवाही सामने आने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि 7 अगस्त की देर रात पुलिस ने होटल परिसर में रेड की थी और 27 लोगों को अवैध रुप से होटल की चौथी फ्लोर पर रुम नंबर 401 में जुआ खेलते हुए पकड़ा था। इनमें राजपुरा, जीरकपुर और पंजाब के अन्य जिलों से बिजनेसमैन शामिल थे। पुलिस को उक्त रुम से 16.40 लाख रुपए रिकवर किए थे। 

 

रिपोर्ट में यह आया था सामने
चार पेज की रिपोर्ट में फ्रंट डेस्क मैनेजर, हाउस कीपिंग व सिक्योरिटी की लापरवाही बताई गई थी। बताया गया था कि इन डिपार्टमैंट में कोआर्डिशन की कमी थी। होटल में हाई रेसोलुशन के सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन बावजूद इसके ये स्टाफ होटल में आने जाने वाले लोगों को ट्रेक करने में असफल रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News