‘मिनिस्ट्री के दखल के बाद चंडीगढ़ के हैरीटेज फर्नीचर को ऑक्शन से हटाया’

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 12:56 AM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): हैरीटेज फर्नीचर की लक्जमबर्ग में ऑक्शन को लेकर वहां की मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के दखल देने के बाद ऑक्शन से शहर के हैरीटेज फर्नीचर को हटा दिया गया है। अब ऑक्शन में चंडीगढ़ हैरीटेज फर्नीचर की छह आइटम्स शामिल नहीं हैं। शहर के एडवोकेट अजय जग्गा ने इसे लेकर मिनिस्ट्री का आभार जताया है और कहा कि मिनिस्ट्री की कार्रवाई के चलते ही ऐसा हुआ होगा। 

 


उन्होंने लक्जमबर्ग की मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर को शनिवार 18 सितम्बर को हो रही हैरीटेज फर्नीचर की ऑक्शन को लेकर शिकायत भेजी थी, जिसमें शहर के हैरीटेज फर्नीचर की छह आइटम्स को रखा जाना था। इसके बाद ही मिनिस्ट्री ने हैरीटेज फर्नीचर को लेकर जानकारी मांगी थी कि हैरीटेज फर्नीचर के निर्यात पर रोक और इसे अवैध रुप से देश से बाहर पहुंचाने के संबंध में डॉक्यूमैंट्स मुहैया करवाए जाने चाहिए। जग्गा ने कहा कि उन्होंने ऑक्शन हाऊस की वैबसाइट चैक की है, जिसमें शहर के हैरीटेज फर्नीचर की छह आइटम्स 71 से 76 को ऑक्शन से हटा दिया गया है। इस संबंध में जग्गा ने लक्जमबर्ग की मिनिस्ट्री को भी अवगत करवा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News