‘काला दिवस को इनैलो का पूर्ण समर्थन’

punjabkesari.in Tuesday, May 25, 2021 - 07:16 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): इंडियन नैशनल लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा और प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं की बैठक ली। बैठक में इनैलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला द्वारा संयुक्त किसान संघर्ष समिति द्वारा 26 मई को काला दिवस मनाए जाने का समर्थन करने के फैसले को पूरी निष्ठा से पालन करने का एकमत से निर्णय लिया गया।

 


इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह ने केंद्र सरकार के काले कृषि कानूनों के विरोध में 26 मई को काला दिवस मनाए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि इनैलो किसानों की पार्टी है और एक-एक कार्यकत्र्ता इस दिन अपने घर, दफ्तर और वाहनों पर काला झंडा लगाकर काला दिवस मनाएगा। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया गया है कि सभी काला झंडा के साथ विरोध की अपनी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया में पोस्ट करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News