पी.जी.आई. के बाहर बिक रहा है कैंसर

Friday, Apr 29, 2016 - 09:18 AM (IST)

 चंडीगढ़ (रवि): सिटी व्यूटीफूल में जहां तम्बाकू बैन है वहीं शहर के कुछ हिस्सों में तम्बाकू अभी भी खुलेआम बीक रहा है। तम्बाकू कैंसर का सबसे बड़ी वजह है। कैंसर जैसी बीमारी को खत्म करने के लिए बड़े-बड़े अस्पतालों में इसका इलाज को होता है। देश भर के महशहूर अस्पतालों में से पी.जी.आई. चंडीगढ़ एक है। हैरानी की बात तो यह है कि पी.जी.आई. के नेहरू ब्लॉक के बाहर खुलेआम तम्बाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं साथ ही यहां लोग खुले में धूम्रपान भी कर रहे हैं। 

तम्बाकू  का कारोवार सरेआम हो रहा है। साइकिल पर इन उत्पादों को बेचा जा रहा है और अहम बात तो यह है कि सामने ही पी.जी.आई. की सिक्योरिटी भी होता है पर जान कर भी सब अनजान बने हुए हैं। प्रशासन का इसके तरफ कोई ध्यान ही नहीं है।

Advertising