चंडीगढ़ में शुक्रवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

Saturday, May 23, 2020 - 09:35 AM (IST)

चंडीगढ़(अर्चना) : पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं ने शहर के मौसम के मिजाज भी बदल दिए। चंडीगढ़ में शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सैल्सियस अधिक है। 

पिछले पांच साल में भी आज का दिन सबसे गर्म रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में हीट वेब चलने के संकेत हैं। इससे पहले वर्ष 2015 की 22 मई का दिन आज से भी गर्म था, तब शहर का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सैल्सियस था।  

आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी :
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि गर्मी बढ़ने की वजह उतर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं हैं। पहले हवाएं उत्तर दिशा की तरफ से आ रही थी। इस वजह से गर्मी शहर से दूर थी, लेकिन अब हवाओं की दिशा बदल गई है। राजस्थान की तरफ से आने वाली हवाओं ने शहर को गर्म कर दिया है। आने वाले सात दिन में भी मौसम शुष्क और गर्म रहने के संकेत हैं।

22 मई का रिकॉर्ड :
वर्ष          अधिकतम तापमान
2019       40.6 
2018       41.7  
2017       35.6  
2016       40.5   


 

 

 

 

 

Priyanka rana

Advertising