आज शहर पहुंचेगा फ्रैंच डैलीगेशन

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2015 - 01:47 AM (IST)

चंडीगढ़। (विजय गौड़) : एक बार फिर फ्रैंच डैलीगेशन वीरवार को चंडीगढ़ पहुंचेगा। करीब एक माह पहले फ्रैंच डैलीगेशन के अधिकारियों ने चंडीगढ़ का दौरा किया था। इसके बाद अब एक्सपर्ट्स की टीम चंडीगढ़ आएगी। विभिन्न एरिया में एक्सपर्ट्स चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से इंट्रैक्शन करेंगे।

इनमें ट्रांसपोर्ट, डिजास्टर मैनेजमेंट और बिजली के एक्सपर्ट्स शामिल हैं जो अपनी-अपनी फील्ड में सुझाव देंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एक्सपर्ट्स अपनी फील्ड से जुड़ी जानकारियां सांझा करेंगे।  इसमें एक अहम प्रोजैक्ट होगा कि कैसे चंडीगढ़ को साइकिल फै्रंडली बनाया जाए। साइकिलिंग प्रोमोट करने के लिए डिटेल प्लान भी तैयार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News