‘18 प्लस वालों के लिए चंडीगढ़ में मुफ्त वैक्सीन खत्म’

punjabkesari.in Monday, Jun 07, 2021 - 11:52 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : शहर में 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन खत्म हो चुकी है। इसलिए अब अगले कुछ दिन के लिए लोगों के पास सिर्फ पेड वैक्सीन लगाने का ही विकल्प बचा है, जिसके लिए उन्हें  900 रुपए खर्च करने होंगे। प्रशासन ने सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों को भी अगले कुछ दिन के लिए बंद कर दिया है। 
युवाओं के लिए वैक्सीन की नई खेप तीन से चार दिन बाद आने की उम्मीद है, ऐसे में तब तक शहर में वैक्सीनेशन ठप रहेगा। चंडीगढ़ में 18-45 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान 14 मई से शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए शहर में करीब 8 टीकाकरण केंद्र बनाए थे। टीके की कमी की वजह से युवाओं को बीते कई दिन से मुफ्त टीके के स्लॉट नहीं मिल रहे थे। इसके बाद अब मंगलवार से केंद्रों को ही बंद कर दिया गया है।

 


4 केंद्रों पर 900 रुपए में लगेगा टीका
18 से 45 वर्ष के लोगों को अब सिर्फ शहर के चार केंद्रों पर 900 रुपए देकर ही टीका मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार प्रशासन ने निर्देश मिलने के बाद ही युवाओं के टीकाकरण अभियान को फिलहाल के लिए बंद किया गया है। हालांकि शिक्षकों आदि को टीका लगाया जाता रहेगा। प्रशासन के अनुसार शहर को युवाओं के लिए 36000 वैक्सीन की डोज मिलनी थी, लेकिन अभी तक नहीं मिली है। प्रशासन को उम्मीद है कि 10 जून तक अतिरिक्त डोज मिल जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News