फेसबुक पर जर्मनी की लड़की समझ की बात, साढ़े 5 लाख की ठगी

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 12:30 AM (IST)

पिंजौर, (रावत): क्षेत्र के आंचल विहार कालोनी में एक रिटायर्ड व्यक्ति से फेसबुक के माध्यम से एक लड़की और उसके गिरोह द्वारा झांसा देकर करीब साढ़े 5 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस को शिकायत में पिंजौर के आंचल विहार गांव वासुदेवपुरा निवासी बिजली बोर्ड से रिटायर्ड एक व्यक्ति ने बताया कि गत जनवरी में फेसबुक पर एक एंजिला जोहन्सन नाम की लड़की की फ्रैंड रिक्वैस्ट आई। बात करने पर लड़की ने बताया कि वह जर्मनी की रहने वाली है। कुछ दिन बात करने के बाद उस लड़की ने अपना मोबाइल नम्बर दिया और व्हाट्सऐप पर कॉल से बात भी करने लगी। 


व्यक्ति ने पूरे सामान की फोटो भी भेजी 
व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद उस लड़की ने कहा कि नव वर्ष का एक गिफ्ट भेजा है। जिसमें एक लैपटॉप, सोने की चेन, सोने की घड़ी और पचास हजार डॉलर भी भेज रही है। जिसे वह कस्टम दिल्ली से छुड़वा ले। कुछ दिन बाद एक फोन आया और कहा कि दिल्ली एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपाटमैंट से बोल रहा है और कहा आपके नाम से एक पार्सल जर्मनी से आया है। जिसे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया है।

 

इसकी एक्साइज ड्यूटी अदा नहीं की गई है। इसलिए 5 लाख 65 हजार रुपए बैंक खाते में डालने पड़ेंगे और आपका पार्सल भेज दिया जाएगा। उस व्यक्ति ने पूरे सामान की फोटो भी भेजी और झांसे में आ गया। इसके बाद बताए गए खाते में अलग-अलग तारीखों को 5,65,000/- रुपए डाल दिए। खाते में पैसे डालने के बाद उन लोगों ने पार्सल नहीं भेजा। बाद में और पैसों की मांग करने लगे। जब जांच की तो पाया कि लड़की की आई.डी. फेक थी। व्यक्ति ने बताया कि वह दिव्यांग है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News