नगर निगम के चीफ अकाऊंटस ऑफिसर की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 01:07 AM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): नगर निगम के चीफ अकाऊंटस ऑफिसर वीरेंद्र ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप के अनुसार अज्ञात ने पुणे स्थित एक बैंक में 2 फर्जी चैक पेश कर अकाऊंट से 1 करोड़ 21 लाख रुपए निकलवाने का प्रयास किया और जबकि इससे पहले बीते दिनों किसी अज्ञात ने ही खाते से इसी तरह से फर्जी चैक पेश कर 28.51 लाख रुपए निकाल लिए थे।

 

सैक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के चीफ अकाऊंटस ऑफिसर वीरेंद्र ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि नगर निगम का सैक्टर-37 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में अकाऊंट है। किसी अज्ञात ने 18 अक्तूबर को पुणे स्थित बैंक में 2 फर्जी चैक पेश कर 1 करोड़ 21 लाख रुपए निकलवाने का प्रयास किया। जिसके तहत एक चैक 98.51 लाख और एक चैक 22.51 लाख का लगाया गया था।

 

रकम ज्यादा होने को देखते हुए पुणे के बैंक ने नगर निगम कार्यालय में फोन कर सूचित किया। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि जो चैक बैंक में लगाए गए हैं, दोनों फर्जी हैं। 11 अक्तूबर को इस तरह से ही फर्जी चैक पेश कर खाते से 28 लाख 51 हजार रुपए निकलवा भी लिए गए। जिसके बाद इस बात की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने वीरेंद्र के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News