मोटे ब्याज का लालच देकर ठगे 89 लाख रुपए

Sunday, May 05, 2019 - 10:14 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : मोटे ब्याज का लालच देकर दो लोगों ने सैक्टर-45 निवासी सुभाष चौधरी से 89 लाख 45 हजार 680 रुपए ठग लिए। सुभाष पैसे वापस मांगे तो उन्होंने इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 

आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने जांच कर सुभाष चौधरी के बयानों पर सैक्टर-34 थाने में ठगी करने वाले जगदीश और रवि बाजवा पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया। सुभाष चौधरी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2010 में उसकी मुलाकात जगदीश कुमार और रवि बाजवा से हुई थी। दोनों ने उन्हें कहा कि मार्कीट में दुकानदारों को पैसे लोन पर देकर मोटा ब्याज मिल सकता है। 

चौधरी उक्त दोनों आरोपियों के झांसे में आ गया। उन्होंने 89 लाख 45 हजार 680 रुपए दोनों आरोपियों को दे दिए। कुछ महीने तो उन्होंने ब्याज के पैसे दिए लेकिन बाद में बंद कर दिए। चौधरी ने आरोप लगाया कि उससे वर्ष 2011 से लेकर 2016 तक 89 लाख 45 हजार 680 रुपए ठग लिए। उन्होंने रुपए वापस मांगे तो दोनों ने उसे चेक थमा दिया जो बाद में बाऊंस हो गया। 

Priyanka rana

Advertising