कांस्टेबल भर्ती के नाम पर रिटायर्ड इंस्पैक्टर ने की ठगी, 5 साल बाद केस

punjabkesari.in Sunday, Jan 20, 2019 - 08:55 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड इंस्पैक्टर ने फतेहगढ़ साहिब निवासी व्यक्ति के बेटे को कांस्टेबल भर्ती करवाने के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी कर ली। शिकायतकर्ता भीम सिंह ने रिटायर्ड इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुलिस से गुहार लगाई, मगर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। भीम सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस कंपलैंट अथॉरिटी (पी.सी.ए.) में की थी। 

पुलिस कंपलैंट अथॉरिटी ने मामले की सुनवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस को रिटायर्ड इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस विभाग ने आदेश मिलते ही मलोया स्थित ग्वाला कालोनी निवासी इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह के खिलाफ मलोया थाने में साजिश रचने, गबन और भ्रष्टाचार की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया।

बेटे को चंडीगढ़ पुलिस मेें कांस्टेबल भर्ती करवाने का दिया था झांसा :
फतेहगढ़ साहिब निवासी भीम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 2013 में तत्कालीन इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह के पास तूड़ी सप्लाई करता था। इस दौरान कुलदीप ने उसे कहा कि वह चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पैक्टर है। वह उसके बेटे को चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती करवा देगा। भीम सिंह राजी हो गया। इंस्पैक्टर ने उससे पांच लाख रुपए मांगे। भीम सिंह रुपए देने को तैयार हो गया।

चार लाख रुपए देने थे भर्ती के बाद :
इंस्पैक्टर ने एक  लाख रुपए भर्ती होने से पहले मांगे और बाकी चार लाख रुपए भर्ती होने के बाद देने को कहा। भीम सिंह ने 2013 में एक लाख रुपए इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह को दे दिए। कई माह तक इंस्पैक्टर ने भीम सिंह के बेटे को भर्ती नहीं करवाया। जब उसने रुपए वापस मांगे तो वह बहाने बनाने लगा। भीम सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 

चंडीगढ़ पुलिस ने अपने ही इंस्पैक्टर के खिलाफ शिकायत की जांच करने की जहमत तक नहीं उठाई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस कंपलैंट अथॉरिटी में दी। इस दौरान 2017 में इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह रिटायर हो गया। पी.सी.ए. ने मामले की सुनवाई करते हुए 21 नवम्बर, 2018 को चंडीगढ़ पुलिस को रिटायर्ड इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News