विदेश भेजने के नाम पर ठगे 14 लाख, केस दर्ज

Wednesday, Nov 14, 2018 - 10:38 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : चंडीगढ़ स्थित एक इमीग्रेशन कंपनी पर मोहाली के फेज-8 थाने में एक युवक से 14 लाख 20 हजार रुपए लेकर विदेश न भेजने और पैसे वापस न करने को लेकर ठगी का केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता मुताबिक कंपनी ने उसे विदेश भेजने के लिए पूरे पैसे ले लिए थे,लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसका वीजा रिफ्यूज हो गया है। कंपनी अब पैसे वापस नहीं कर रही है। पुलिस ने उस कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

पुलिस को दी शिकायत में जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव मोहनमाजरा निवासी गुरविन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका आईलैट्स करने उपरांत जर्मनी जाकर अपना कैरियर बनाने का सपना था। उसने बताया कि जनवरी 2016 में वह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में किसी काम के लिए गया था जहां पर उसकी मुलाकात अनिंद्रपाल सिंह नाम के व्यक्ति से हुई। अनिन्द्रपाल ने उसे विदेश भेजने के सबजबाग दिखाए और उसे अपने चंडीगढ़ स्थित अपनी कैरियर पॉथ-वे कंपनी ऑफिस में बुलाया। 

उस उपरांत गुरविन्द्र सिंह से 6 लाख 90 हजार रुपए ले लिए गए और कहा कि उसका जर्मनी में स्टडी वीजा के लिए अप्लाई कर दिया गया है। उस उपरांत 6 जून 2017 को उसे कहा गया कि उसका ऑफर लैटर आ गया है और वह उसे जल्दी विदेश भेज देगा। इसी दौरान उसने अपनी कंपनी के ही एक अन्य व्यक्ति अनादी से मिलवाया और कहा कि उसकी गैर-हाजिरी में अनादी उनका काम करवाएगा। 

कुछ दिनों बाद उन्होंने गुरविन्द्र सिंह की विदेश में पक्की एडमिशन करवाने के लिए 7 लाख रुपए और मांगे जो कि उसके मामा ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में बुलाकर अनादी को दे दिए। इस उपरांत 26 फरवरी 2018 को उन्हें जर्मनी हाई कमीशन से एक पत्र आया। डच्च भाषा में लिखे उसे पत्र मुताबिक गुरविन्द्र का वीजा से इन्कार कर दिया गया था।

शिकायतकर्ता गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि जब उसने उक्त इमीग्रेशन कंपनी के प्रबंधक अनादी से पैसे वापस मांगे तो उसने कहा कि अनिन्द्रपाल सिंह ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है, वह ही आकर पैसे वापस करेगा। जब उन्होंने लगातार ऑफिस के चक्कर लगाने शुरू किए तो अनादी भी ऑफिस आना बंद हो गया और अब आफिस भी बंद पड़ा है। 

पुलिस स्टेशन फेज-8 में केस दर्ज :
पुलिस स्टेशन फेज-8 मोहाली में चंडीगढ़ के सैक्टर-22 स्थित इमीग्रेशन कंपनी कैरियर पॉथ-वे के प्रबंधकों अनिन्द्रपाल सिंह तथा अनादी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 406, 420, 120बी तथा पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनल्स रैगुलेशन एक्ट 2014 की धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता गुरविन्द्र सिंह ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Priyanka rana

Advertising