विदेश से सामान भेजने के नाम पर ठगे लाखों

Saturday, May 26, 2018 - 03:41 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-4 एम.डी.सी. में रहने वाली एक महिला से विदेश से सामान भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी अनुसार एम.डी.सी. की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ समय पहले महिला की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन नामक युवक से हुई थी जो विदेश में रहता है। एक दिन युवक ने महिला से कहा में भारत आ रहा हूं और आपके परिजनों से मिलना चाहता हूं। 

युवक ने महिला से कहा कि आप के लिए एक बैग भेज रहा हूं जिसमें सामान है। यह बैग आप को कोरियर के  जरिए मिलेगा और महिला युवक की बातों में आई गई। कुछ समय बाद महिला को मनीष नाम व्यक्ति का फोन आया और कहा कि आपका कोरियर आया है। इसके लिए आपको पैसे देने होंगे। 

महिला ने इस बारे में आरोपी अर्जुन से बात की और कहा कि कुछ दिनों में आ रहा हूं और पैसे लौटा दूंगा। महिला ने मनीष के अकाऊंट में 2 लाख 62 हजार रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला से बात करना बंद कर दिया। महिला ने जब जांच की तो पता चला कि विदेश से कोई बैग नहीं आया है। महिला ने ठगी की शिकायत पुलिस में दी। 

Punjab Kesari

Advertising