विदेश भेजने व नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 6 लाख

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 11:57 AM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : पंचकूला पुलिस ने पिंजौर स्थित महादेव कालोनी में रहने वाले महेश कुमार की शिकायत पर आशा शर्मा, मोहित शर्मा और कमल किशोर नामक आरोपियों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी और धमकाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

 

पुलिस को आरोपियों की तलाश है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले में अहम बात यह सामने आई है कि आरोपियों ने एक ऐसे शख्स को भी शिकायतकर्ता से मिलवाया जिसको मुख्यमंत्री का पी.एस.ओ. बताया जा रहा था। 

 

क्या लिखा है पुलिस की एफ.आई.आर. में :
पिंजौर स्थित महादेव कालोनी निवासी महेश कुमार ने पुलिस की दी शिकायत में कहा है कि एक दिन आशा शर्मा और उसका भतीजा मोहित शर्मा घर पर आए और आशा शर्मा ने शिकायतकत्र्ता को विदेश जाने के लिए बोला। कहा कि विदेश जाने के लिए आठ से दस लाख रुपए लगेंगे। पहले पांच लाख रुपए देने होंगे। शिकायतकत्र्ता बातों में आ गया और दो लाख रुपए उन्हें दे दिए और बाकी की पेमैंट के लिए एक महीने का समय मांगा। 

 

मोहित के अकाऊंट में ट्रांसफर करवाए तीन लाख :
शिकायतकर्ता महेश कुमार ने पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब में रहने वाले फूफा दलबीर सिंह के अकाऊंट से आरोपी मोहित शर्मा के अकाऊंट में 21 जुलाई 2016 को तीन लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। 

 

यही नहीं एक शख्स कुलबीर सिंह जिसको आरोपी ऑफिसर बताते थे के खाते में 35 हजार, 30 हजार और 65 हजार रुपए (कुल एक लाख तीस हजार रुपए )ट्रांसफर किए। इसके बाद 30 हजार रुपए नकद कमल किशोर उर्फ विक्की को दिए। आरोपी आशा शर्मा व मोहित ने कमल किशोर की पहचान हरियाणा के मुख्यमंत्री के पी.एस.ओ. के तौर पर करवाई थी। 

 

एक लाख रुपए फिर ठगे :
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब आरोपियों ने पैसे लेने के बावजूद उन्हें विदेश नहीं भेजा तो जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कहा कि आपकी उम्र 45 साल है, इसलिए तुम्हें तो नौकरी नहीं लगवा सकते। आपके फूफा के बेटे धमेंद्र को सरकारी नौकरी लगवा देते हैं। फूफा के बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने एक लाख रुपए और ठग लिए। आरोपियों ने 5 लाख 95 हजार रुपए विदेश भेजने और नौकरी दिलवाने के नाम पर ठग लिए। 

 

फर्जी ज्वाइनिंग लैटर थमाया :
एक दिन विक्की नामक शख्स ने शिकायतकर्ता के बुआ के लड़के धमेंद्र सिंह के नाम का ज्वाइनिंग लैटर लाकर थमा दिया। लेकिन जब उस ज्वाइनिंग लैटर की पड़ताल की तो वह फर्जी निकला। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उलटा झूठे केस में फंसाने की धमकियां देने लगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News