कंपनी का डायरैक्टर बनाने के नाम पर ठगे 80 लाख

Thursday, Feb 01, 2018 - 11:06 AM (IST)

मोहाली(राणा) : चंडीगढ़ निवासी कर्नल को एक नामी प्राइवेट कंपनी का डायरैक्टर बनाने का झांसा देकर अस्सी लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना फेज-एक की पुलिस ने अरुण भारद्वाज निवासी डीएलएफ सेक्टर-54 गुडग़ांव पर केस दर्ज किया है। 

 

आरोपी पर पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 420, 465, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस की टीमें आरोपी की मोबाइल लोकेशन व अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही गुडग़ांव की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। ताकि आरोपी को तुरंत दबोचा जा सके। 

 

जानकारी के मुताबिक इस संबंधी आई.पी.एस. सोसायटी चंडीगढ़ कर्नल अरविंदर सिंह की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी से उनकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसे एक नामी प्राइवेट कंपनी का डायरैक्टर बनाने का झांसा दिया था। यह बात साल 2014 की है। उसकी बातों में आकर उन्होंने उसे अस्सी लाख रुपये ले लिए थे। 

 

साथ ही इस दौरान दस्तावेजों पर साइन आदि करने की सारी कार्रवाई फेज-चार मोहाली में हुई थी। लेकिन पेमेंट लेने के बाद आरोपी ने तो उसके पैसे वापस किए न ही उसे किसी कंपनी का डायरैक्टर बनाया। इसके बाद उन्होंने आरोपी से कई बार संपर्क किया कि उसका पैसा वापस कर दे। लेकिन आरोपी ने उसकी एक भी नहीं सुनी। 

 

आखिरी में उन्होंने इस संबंधी एस.एस.पी. मोहाली को लिखित में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच एस.पी.डी. की तरफ से की गई। जिसमें कर्नल द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में डी.ए. लीगल की राय ली गई। इसे बाद एस.एस.पी. के आदेशों पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसा केस सामने आया था। जब कॉल सैंटर खोलने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हुई थी।
 

Advertising