7.78 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले दंपति पर केस

Friday, Aug 30, 2019 - 03:04 PM (IST)

खरड़(शशि/रणबीर) : खरड़ सिटी पुलिस ने खरड़ निवासी राम रत्न नामक एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में आदन लतीफ खान और उसकी पत्नी सबीया अबदुला खान पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के आरोपी से अच्छे संबंध थे। आरोपी परिवार ने शिकातयकर्ता की जायदाद बेचने संबंधी और उसके लिए बैंक से लोन उपलब्ध करवाने के लिए कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। 

इसके पश्चात उन्होंने उनकी जायदाद पर धोखे से 40 लाख रुपए की क्रेडिट लिमिट बनवा ली। उन्होंने आरोप लगया कि आरापी ने धोखे के साथ उनकी जायदाद अपने नाम पर करवा ली। बाद में उनका फैसला 7 करोड़ 78 लाख 50 हजार रुपए में हो गया। आरोपी पक्ष ने जो चैक दिए वह बाउंस हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

Priyanka rana

Advertising