अब फ्रांस में होगी हैरीटेज फर्नीचर की ऑक्शन

Thursday, Sep 29, 2016 - 10:00 AM (IST)

चंडीगढ़ (विजय) : एक बार फिर चंडीगढ़ के हैरीटेज फर्नीचर को विदेशों में नीलाम किया जाएगा। इस बार चंडीगढ़ के पहले चीफ आर्कीटैक्ट ली कार्बूजिए के अपने देश फ्रांस में ऑक्शन होगी। ऑक्शन में इतना फर्नीचर रखा गया है कि इसकी अनुमानित कीमत ही 1.86 करोड़ रुपए आंकी गई है। ऑक्शन फ्रांस के शहर मार्सीले में 11 अक्तूबर को होगी। शहर की इन धरोहरों की इस कदर से विदेशों में हो रही नीलामी की शिकायत अब एडवोकेट अजय जग्गा ने मिनिस्टर ऑफ कल्चर, भारत सरकार डा. महेश शर्मा और सैक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर नरेंद्र कुमार सिन्हा के पास शिकायत भेजी है। इस शिकायत में जग्गा ने कहा है कि इससे पहले यू.एस.ए. हैरीटेज फर्नीचर की ऑक्शन बिना किसी रुकावट के हो गई। अब एक बार फिर हैरीटेज फर्नीचर फ्रांस में नीलाम होने जा रहा है। जिन्हें ली कार्बूजिए के कजन पियरे जेनरे ने डिजाइन किया है और जो कि चंडीगढ़ की धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि चंडीगढ़ से यह फर्नीचर फ्रांस तक कैसे पहुंच गया।

Advertising