सिटको में चार कर्मचारियों पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 10:57 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा) : चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (सिटको) प्रबंधन ने चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। प्रबंधन का कहना है कि चारों कर्मचारियों पर सिटको विरोधी गतिविधि में संलिप्त रहने का आरोप है। सस्पेंड कर्मचारियों पर बुधवार को चार्ज बनाए जाएंगे, जबकि ज्वॉइंट एक्शन कमेटी ने इसका विरोध किया है। बताया जा रहा है कि सस्पेंशन की अवधि से छह माह तक कर्मचारियों की 50 प्रतिशत तनख्वाह काटी जाएगी। साथ किसी प्रकार के मिलने वाले लाभों से भी वंचित रखा जाएगा।

 

सिटको प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सस्पेंड हुए चारों कर्मचारियों की काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। प्रबंधन इन शिकायतों पर गोपनीय तरीके से जांच करा रहा था, कुछ मामलों में चारों कर्मचारियों की संलिप्तता मिली है, प्राथमिक जांच में मिले सबूतों के आधार पर प्रबंधन ने सस्पेंशन की कार्रवाई की है। बुधवार को प्रबंधन के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सस्पेंड हुए कर्मचारियों के खिलाफ चार्ज बनाने का काम किया जाएगा। प्रेमलाल डंगवाल समेत अन्य तीनों कर्मचारियों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

 

एक तरफा कार्रवाई : 
सिटको ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने सस्पेंशन की कार्रवाई को एक तरफा बताया है। कमेटी के पदाधिकारी प्रेमलाल, राजीव कोहली और बलवीर सिंह ने बताया कि प्रबंधन के कुछ ऐसी कारगुजारियों जो कमेटी के द्वारा उजागर की गई हैं। प्रबंधन के अधिकारियों ने अपने को बचाने के लिए और कमेटी पर दवाब बनाने के लिए सस्पेंशन की कार्रवाई की है। वहीं सिटको प्रोग्रेसिव यूनियन के चेयरमैन कश्मीर चंद ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News