रेलवे टै्रक के पास मिली युवक की जली लाश

Sunday, Dec 27, 2020 - 11:12 PM (IST)

पंचकूला, (चंदन मिश्र): रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की जली हुई लाश रेलवे ट्रैक पास पड़ी हुई मिली। जी.आर.पी. पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को पंचकूला सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

 

पुलिस के अनुसार बलटाना और विकास नगर के रेलवे फाटक के बीच रेलवे ट्रैक  के पास युवक की जली हुुई लाश मिली। रविवार सुबह रेलवे में कार्यरत अजय कुमार सुबह करीब 8 बजे डयूटी पर था। उसी दौरान उसने जला हुआ शव देखा। मृतक की उम्र 18 से 20 साल बताई जा रही है।

जहां पर जला हुुआ शव मिला है, उसके आस झडिय़ां जली हुई थी। शव के नीचे से होम फॉयल पेपर मिला है। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि उसे जलाकर हत्या की गई है या मौत का कोई और कारण है। पुलिस ने आस-पास की कॉलोनियों में पता किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है। सीन ऑफ क्राईम टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।

 

ashwani

Advertising