जिम ट्रेनर का कौशल्या डैम के चैंबर से मिला शव

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 01:30 PM (IST)

पिंजौर(रावत) : रविवार सुबह पिंजौर कौशल्या डैम के वाटर रीलिज चैम्बर के करीब 10 फीट गहरे पानी में एक युवक का शव मिला है। घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की है। थाना पिंजर प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया के गांव रामपुर सियुड़ी में किसी के घर कोई कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में आए उनके रिश्तेदार जब डैम की और घूमने गए तो उन्हें चैम्बर के पानी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। 

 

उन्होंने इस बारे में गांववासियों को बताया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डैम में तैरते शव की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभारी महिन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे।  पुलिस ने इसके लिए एन.डी.आर.एफ. को मदद के लिए बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बोट को पानी में उतारा और शव को बाहर निकाला। शव की पहचान विवेक (18) वर्ष निवासी ए 164 एच.एम.टी. कालोनी पिंजौर से हुई। शुक्रवार को ही विवेक के घर से जाने की सूचना उसके मामा लोकेश ने थाने में दी थी।

 

परिजनों को किसी पर शक नहीं, किसी के साथ नहीं कोई दुश्मनी :
पिंजौर थाना प्रभारी मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने एन.डी.आर.एफ. की मदद से शव को बाहर निकालकर मौके प फॉरैसिंक टीम को बुलवाया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सैक्टर-6 सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजन विवेक की किसी के साथ कोई दुश्मनी और लड़ाई से भी मना कर रहे हैं। 

 

फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए सैक्टर-6 भेजा गया है और रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इस पहले कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि शव लगभग दो दिन पुराना लग रहा है। उधर फॉरैसिंक टीम की जांच कर रही डाक्टर रिति सैनी ने बताया कि शव  पर किसी भी चोट का कोई निशान फिलहाल नही दिखाई दिया। बाकी  पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के कारण का  पता लगेगा।  

 

18 वर्षीय विवेक जिम में कोचिंग देकर कर रहा था पढ़ाई :
लोकेश ने बताया कि शुक्रवार को विवेक की अपनी मां पुनम देवी के साथ किसी बात को लेकर कहा- सुनी हुई थी और उसके बाद वह घर से चला गया। इसके बाद से ही वह गायब और उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को उन्हें किसी का फोन आया कि डैम के एक चैम्बर में शव मिला है। 

 

जब वे मौके पर पहुंचते तो वह विवेक ही था। लोकेश ने बताया कि 6 वर्ष  पूर्व विवेक के पिता का निधन हो गया था, जिस कारण विवेक अमरावती जिम में कोचिंग देकर अपना और घर का खर्च चला रहा था, साथ ही पढ़ाई कर रहा था।  इस मौके ए.सी.पी. कालका ओमप्रकाश ने भी मुआयना करने  पहुंचे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News