फॉर्मर यूनियन मिनिस्टर और राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने पी.जी.आई. में ली कोविड वैक्सीन

Thursday, Mar 04, 2021 - 11:14 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): चार दिन पहले जब शहर में कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा फेज शुरू हुआ था तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि महज तीन दिनों में 3063 लोग वैक्सीन लेंगे। कई बड़े नाम आगे आकर वैक्सीन ले रहे हैं। वीरवार को फॉर्मर यूनियन मिनिस्टर और राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने पी.जी.आई. नेहरू एक्सटैंशन सैंटर में कोविड वैक्सीन की डोज ली। उनके साथ उनकी पत्नी हरजीत कौर ढींडसा ने भी कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई।

 

वैक्सीन लगवाने के बाद सुखदेव सिंह ने कहा मैं और मेरी पत्नी दोनों ठीक हैं। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं महसूस हुई। पी.जी.आई. वैक्सीनेशन सैंटर को लेकर उन्होंने कहा स्टाफ यहां आने वाले लोगों को बहुत अच्छी तरह ट्रीट कर रहा है। वैक्सीन लेने शख्स के मन में कई तरह के सवाल होते हैं, सैंटर में मौजूद स्टाफ उनके हर सवाल का जवाब दे रहा है और उनकी दुविधाओं को दूर कर रहा है जोकि बहुत अच्छी बात है।


वैक्सीन के लिए आगे आएं
सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि कभी भी और कहीं भी इन्फैक्शन का चांस रहता है। कोविड को जाने में वक्त लगेगा। ऐसे में हमारे पास यह अभी सबसे सही वक्त है जब वैक्सीन लेकर खुद को इम्यून किया जा सके। न सिर्फ आप बल्कि आपके आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक होने की जरूरत है और यह तभी होगा जब सभी पहल करेंगे। कोविड के मामले फिर बढ़ रहे हैं। वैक्सीन के साथ ही कोविड नियमों का पालन हम सभी को सेफ रख सकता है।


सीनियर सिटीजन के लिए पी.जी.आई. में नया सैंटर
सीनियर सिटीजन के वैक्सीनेशन प्रोग्राम को देखते हुए पी.जी.आई. में 3 मार्च से एक और वैक्सीनेशन सैंटर शुरू किया गया है। नेहरू हॉस्पिटल एक्सटैंशन में नया सैंटर बनाया गया है। यहां सिर्फ सीनियर सिटीजंस को ही वैक्सीन लगेगी। कोविन एप्प के जरिए ही यहां वैक्सीनेशन होगा। शुरू के कुछ दिनों में ऑन स्पॉट आकर भी वैक्सीन लेने की सुविधा रहेगी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक यह सैंटर वर्किंग रहेगा। 

AJIT DHANKHAR

Advertising