पूर्व एस.पी. देशराज सिंह को रिश्वत मामले दोषी करार

Wednesday, Aug 08, 2018 - 04:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप कुमार) : चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व एस.पी. देशराज सिंह को रिश्वत मामले में सी.बी.आई विशेष अदालत ने दोषी करार दिया हैं। अदालत की तरफ से देशराज सिंह को 10 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा। 

 

क्या था पूरा मामला 
एस.पी. देशराज को 6 साल पहले 18 अक्टूबर 2012 को सी.बी.आई. ने सैक्टर 23 सरकारी निवास स्थान से गिरफ्तार किया था। देशराज पर सैक्टर -26  थाना प्रभारी अनोक सिंह ने 1 लाख रूपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। 2008 बैच के आई.पी.एस अफसर देशराज गिरफ्तारी के समय सैक्टर -17  थाने में एसपी पद पर तैनात थे। 


 

pooja verma

Advertising