आय से अधिक संपत्ति केस में पूर्व IAS मनदीप सिंह सहित तीन पर आरोप तय

Sunday, Sep 02, 2018 - 10:53 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : आय से अधिक संपत्ति केस में एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज की अदालत ने पूर्व आई.ए.एस. मनदीप सिंह सहित तीन के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अन्य दो आरोपियों में जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र के एक होटल मालिक अवतार सिंह और चमकौर साहिब निवासी मक्खन सिंह शामिल हैं। 

विजीलैंस ने 26 अगस्त, 2015 को पंजाब के 1991 बैच के आई.एस.एस. अधिकारी मनदीप सिंह सहित तीनों आरोपियों खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मार्च 2017 में अदालत में चालान पेश किया गया।

बड़े पैमाने पर बनाई संपत्ति :
विजीलैंस जांच में सामने आया था कि मनदीप सिंह ने 1 अप्रैल, 1998 से लेकर 31 मार्च, 2014 तक 9 करोड़ 55 लाख रुपए प्रॉपर्टी पर लगाए थे जबकि इस समय दौरान उसकी आमदनी सिर्फ 4 करोड़ 13 लाख रुपए ही थी। मनदीप सिंह की चंडीगढ़ के सैक्टर-3, 8 और 33 में तीन कोठियां थीं। 

शिमला में एक मकान, चंडीगढ़ के सैक्टर-22 और 10 में दो शोरूम थे। उसने चमकौर साहिब में 113 एकड़ जमीन भी खरीदी और जीरकपुर के होटल में उसका 80 प्रतिशत शेयर था। दूसरे दोनों आरोपियों मक्खन सिंह और अवतार सिंह पर आरोप हैं कि उन्होंने उक्त रिटायर्ड आई.ए.एस. अधिकारी मनदीप सिंह की ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में बदलने के लिए फर्जी कागजातों पर संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने में मदद की।

Priyanka rana

Advertising