पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में पूर्व इंस्पैक्टर की गवाही दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2016 - 12:14 PM (IST)

चंडीगढ़, (बृजेन्द्र): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में आरोपी खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (के.एल.एफ.) के सदस्य जगतार सिंह तारा के खिलाफ लंबित सी.बी.आई. ट्रायल के दौरान बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में सैक्टर-34 पुलिस स्टेशन के पूर्व एस.एच.ओ. नन्ना राम के बयान दर्ज हुए। नन्ना राम ने कहा कि 31 अगस्त, 1995 को बम ब्लास्ट वाले दिन उनकी ड्यूटी यू.टी. गेस्ट हाऊस में सिक्योरिटी में थी, जहां मुख्यमंत्री ने आना था। शाम को उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि सैक्रिटेरिएट परिसर में बम ब्लास्ट हो गया है। घटना की जानकारी पाकर जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां लाशें बिखरी हुई थीं। मौके पर 2 क्षतिग्रस्त एम्बैसडर गाडिय़ां भी थीं जिनमें से एक पर ताजा पेंट किया गया था। मौके से उन्होंने आत्मघाती हमलावर के.एल.एफ. के सदस्य दिलवार सिंह जयसिंहवाला की खोंपड़ी व टांगे जी.एम.एस.एस.-16 में पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए थे। वहां यह मोर्चरी में रखवा दी गई थी। नन्ना राम के मुताबिक उन्होंने केस की कई पहलुओं से जांच की थी। बाद में केस सी.बी.आई. को सौंप दिया गया था। सी.बी.आई. ने उन्हें जांच में सहयोग करने की मांग की थी। नन्ना राम के आधे बयान दर्ज होने के बाद केस की अगली सुनवाई पर बाकी के बयान व अन्य गवाह पेश होंगे। तारा को पिछले वर्ष जनवरी में थाईलैंड से पक ड़ा गया था। जगतार सिंह तारा के खिलाफ अब बुड़ैल जेल ब्रेक केस में ट्रायल जल्द शुरू हो सकता है। 
 
कश्मीर में यू.एन.ओ. को हस्तक्षेप करने की जरूरत : तारा
बेअंत सिंह हत्याकांड के आरोपी जगतार सिंह तारा ने अपने वकील सिमरनजीत सिंह के जरिए कहा कि कश्मीर में ङ्क्षहसक घटनाओं के बीच मीडिया व ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन पर लगाई गई रोक हटनी चाहिए। साथ ही तारा ने कहा कि कश्मीर के हालातों को लेकर यू.एन.ओ. को इसमें दखल देने की जरूरत है। तारा ने कश्मीर में गोलीबारी में मरने वाले कथित सिविलियंस को लेकर अफसोस जताया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News